बीजेपी प्रत्याशी दयालदास बघेल मुश्किल में, मतदान केन्द्र में पूजा-पाठ के कारण नोटिस
बीजेपी प्रत्याशी दयालदास बघेल मुश्किल में, मतदान केन्द्र में पूजा-पाठ के कारण नोटिस
रायपुर। पोलिंग बूथ में पूजापाठ के मामले पर नवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी दयालदास बघेल को नोटिस जारी हो सकता है। निर्वाचन विभाग ने मामला संझान में लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देशित कर दिया है। आपको बतादें दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले दयालदास बघेल ने मतदान केंद्र में पूजापाठ किया था। बघेल ने पोलिंग बूथ में बकायदा अगरबत्ती जलाया।
बघेल ने अगरबत्ती के साथ-साथ बूथ का चक्कर काटा फिर बूथ में तिलक किया और ईवीएम मशीन को प्रणाम भी किया। इसके मतदान केंद्र में नारियल भी तोड़ा गया जिसके बाद उन्होंने वोट डाला। इस पूरी क्रियाकलाप के दौरान वहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे। बावजूद इसके पीठासीन अधिकारी ने इस पर कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई।

Facebook


