ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग चरवाहे की मौत

Ads

ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग चरवाहे की मौत

  •  
  • Publish Date - December 26, 2020 / 05:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

हमीरपुर (उप्र), 26 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर एक बुजुर्ग चरवाहे की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विक्रमजीत सिंह ने शनिवार को बताया, ‘क्षेत्र के टिकरौली गांव का बुजुर्ग चरवाहा रज्जू पाल (58) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जंगल से बकरी चराकर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया, जिससे इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।’

उन्होंने बताया, ‘हादसे के बाद भाग रहे ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है और इस संबंध में माला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।’

एक अन्य घटना में राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के.के. पांडेय ने बताया, ‘सरसई गांव में अपने खेत में बने मकान में बेटों के साथ रह रही महिला शिवकुमारी (45) ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच आरंभ कर दी गयी है।’

उन्होंने बताया कि ‘महिला के बेटे आत्महत्या की वजह उसका बीमारी से तंग आना बता रहे हैं।’

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन