कौशांबी में बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या

कौशांबी में बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या

कौशांबी में बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: February 3, 2021 10:20 am IST

कौशांबी (उप्र), तीन फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार देर रात धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस बारे में बताया।

थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अकबराबाद गुहौली गांव निवासी भगवान (70) मंगलवार रात घर के बाहर सो रहे थे। उनके परिजन गांव में ही एक कार्यक्रम में गए थे। बुधवार सुबह परिजनों ने भगवान का खून से लथपथ शव देखा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में