महोबा में सड़क हादसे में कार सवार बुजुर्ग महिला की मौत, तीन घायल

Ads

महोबा में सड़क हादसे में कार सवार बुजुर्ग महिला की मौत, तीन घायल

  •  
  • Publish Date - March 13, 2021 / 04:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

महोबा (उप्र), 13 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक निजी बस और कार में भिड़ंत हो गयी और इस हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पनवाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के नकरा क्योलरी गांव के पुल के पास शनिवार शाम एक निजी बस और कार की भिड़ंत में कार सवार बुजुर्ग महिला रामकुंवर (70) की मौत हो गई और कार चालक शुभ त्यागी (32), उसकी चचेरी बहनें तनु (15) और शिवानी (20) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि कार सवार उरई के रहने वाले हैं और किसी काम से कुलपहाड़ जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

एसएचओ ने बताया कि बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित कर लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भाषा सं आनन्‍द मानसी

मानसी