कुछ साल पहले अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी स्पेशल 26, फिल्म के किरदार देश के अलग-अलग हिस्सों में सीबीआई बनकर रेड मारते है लेकिन वे नकली होते है। ठीक इसी तरह कुछ लोग सागर के गढ़ाकोटा में एक कपड़ा व्यापारी के यहां सीबीआई अफसर बनकर पहुंच गए, व्यापारी ने थोड़ी सी हिम्मत और समझदारी दिखाई और वह इन फर्जियों के झांसे में आने से बच गया।
सागर जिले के गढ़ाकोटा में व्यापारी सुरेशचंद्र सोधिया की फर्म पर छह सात लोग पहुंचे और बोले फर्म की सर्च करना है और एक कागज सामने रख दिया, जवाब मैं सोदिया ने कहा कि मैं ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं हूं इसलिए मेरा बेटा इसे पढ़ने के बाद दस्तखत करेगा, इसके बाद सुरेश ने अपने भतीजे सुबोध को बुला लिया, उसने आकर देखा की टीम में एक व्यक्ति खुद को सीबीआई कमिश्नर और बाकी को सर्च स्टाफ बता रहा है, सुबोध का कहना था कि अफसर के दस्तावेजों में सीबीआई का लेटर हेड था, इसके बाद सुबोध ने उनसे कहा कि आप लोग कार्यवाही करें लेकिन मैं लोकल पुलिस को भी शामिल करना चाहता हूं इसके बाद सुबोध ने गढ़ाकोटा थाना प्रभारी आरएन तिवारी को फोन लगा दिया, फोन लगाते ही वह लोग वहां से गायब हो गए।
शिवराज ने एकात्म यात्रा में योगदान के लिए जनता से की अपील
सुरेश चंद सोधिया, ने बताया कि मेरी दुकान पर पांच छः अफसर आये और बोले की हम सीबीआई से आये है आपकी दुकान की सर्च करना है एक कागज दिखाते हुए बोले की यहां दस्तखत करो तो मैने बोला मैं ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं हूं इसलिए मेरा बेटा इसे पढ़ने के बाद दस्तखत करेगा,और मैने अपने भतीजे को बुला लिया। जिसके बाद लोकल पुलिस को शामिल करने की बात पर नकली सीबीआई के लोग मौके से फरार हो गए।
वेब डेस्क, IBC24