उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में फर्जी तरीके से चल रहे अस्पताल को किया गया सील

Ads

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में फर्जी तरीके से चल रहे अस्पताल को किया गया सील

  •  
  • Publish Date - May 22, 2021 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

मुजफ्फरनगर, 22 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कुछ अयोग्य लोगों द्वारा फर्जी तरीके से चलाए जा रहे एक निजी अस्पताल को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है।

एक अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि अपोलो नर्सिंग होम के कर्मचारी चिकित्सा विज्ञान से संबंधित आवश्यक योग्यता वाले दस्तावेज दिखाने में असफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अस्पताल का मालिक भी लोगों के इलाज के लिए चिकित्सा विज्ञान संबंधी आवश्यक दस्तावेज दिखाने में नाकामयाब रहा। प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप