फरहान खान और अंकिता लोखंडे ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली

Ads

फरहान खान और अंकिता लोखंडे ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली

  •  
  • Publish Date - May 8, 2021 / 01:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

मुंबई, आठ मई (भाषा) अभिनेता फरहान खान, गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने शनिवार को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली।

तीनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

फरहान (47) ने ट्वीट किया कि उन्होंने यहां अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में स्थित टीकाकरण केन्द्र में टीका लगवाया।

उन्होंने लिखा, ”अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में टीके की पहली खुराक ली। सुव्यवस्था के लिये बीएमसी और मुंबई पुलिस का धन्यवाद। ”

लोखंडे (36) ने टीका लगवाने की अपनी वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ”मैंने टीका लगवा लिया है, जितना जल्दी हो सके आप भी लगवा लें।”

चौधरी ने अपनी पत्नी देबीना बनर्जी के साथ टीका लगवाया।

उन्होंने लिखा, ”कृप्या,अगर-मगर के चक्कर में न पड़ें। टीकाकरण न केवल आपके लिये बल्कि आपके आसपास के लोगों के लिये भी बहुत महत्वपूर्ण है।”

इस बीच, अभिनेत्री प्रीति जिंटा, अभिनेता अनुपम खेर और फिल्मकार तरुण मनसुखानी ने टीके की दूसरी खुराक ली।

भाषा जोहेब उमा

उमा