दंतेवाड़ा। सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कटेकल्याण इलाके से 8 लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली मंगली को गिरफ्तार किया गया है। महिला नक्सली प्लाटून नंबर-26 की डिप्टी कमांडर है। नक्सली पर हत्या, लूट, पुलिस पार्टी पर हमले जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज है। पुलिस को दावा है कि महिला नक्सली से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। नक्सलियों की रणनीति और उनसे जुड़ी कई अहम जानकारियां हाथ लग सकती है।
पढ़ें- राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, 17 अफसरों को मिला नया पदभार
नक्सल क्षेत्रों में सुराक्षाबलों की एक के बाद एक लगातार कार्रवाई का असर देखने को मिला है। फोर्स के बढ़ते दबाव के चलते नक्सली या तो गिरफ्तार हो रहे हैं या फिर सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवन निर्वाह कर रहे हैं।
पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं, गर्म खाना के साथ…
बता दें रविवार को ही नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों का मार गिराया था। फोर्स ने सभी नक्सलियों के शव भी बरामद किए थे। मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि एक घायल जवान को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पढ़ें- नक्सलियों ने की ग्रामीण की डंडे से पीटकर हत्या, जनअदालत लगाकर उतारा…
तार में उलझकर विमान क्रैश
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Woih9laeOyQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>