छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री के भतीजे पर यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री के भतीजे पर यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में नेता और मंत्रियों की रिश्तेदारों की दबंगई का सिलसिला लगातार चल रहा है। हद तो तब हो गई जब गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के भतीजे पर यौन शोषण की शिकायत सामने आई है। इतना ही नहीं यौन शोषण की शिकार युवती की एफआईआर दर्ज करने में पुलिस ने महीनों गुजार दिए। आखिरकार भारी दबाव के बाद सूरजपुर पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीँ गृहमंत्री इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पंचायत के इस आदेश से शिक्षाकर्मियों में नाराजगी, एरियर्स भुगतान में फंसा पेंच
छत्तीसगढ़ के भटगांव थाना क्षेत्र के बुंदिया गाँव की रहने वाली युवती का आरोप है कि 2014 में वह प्रदेश के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा के गाँव चेंद्रा के हाई स्कुल में पढ़ रही थी तभी गृह मंत्री के भतीजे शमोध पैकरा से पीड़ित का प्रेम सम्बन्ध हो गया। उस वक्त वह नाबालिग थी। आरोपी शमोध पैकरा ने शादी का झांसा देकर पीड़ित से शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया। जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी द्वारा लगातार गर्भपात कराने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद भी आरोपी पीड़ित को शादी का आश्वासन देता रहा और कई दिनों तक अपने और अपने रिश्तेदारों के घर पर रखा। पिछले साल अप्रैल में आरोपी के पिता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद जब उसकी में नौकरी लग गई, तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत चेंद्रा पुलिस चैकी में की।
ये भी पढ़ें-चिकन खाने को लेकर बढ़ा विवाद तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या
पीड़ित के परिजनों का आरोप है की शिकायत के बाद पुलिस ने जबरन समझौता करा लिया था। कुछ महीने पहले आरोपी शमोध पैकरा ने शादी कर ली। जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ स्थानीय पुलिस चौकी से लेकर एसपी तक से गुहार लगाईं लेकिन कहीं पर भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। आखिरकार आईजी सरगुजा की पहल पर सूरजपुर पुलिस ने आरोपी समोध के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
वेब डेस्क IBC 24

Facebook


