सांसद के फर्जी फेसबुक अकाउंट मामले में प्राथमिकी दर्ज

Ads

सांसद के फर्जी फेसबुक अकाउंट मामले में प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - September 17, 2020 / 08:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

मुंबई, 17 सितंबर (भाषा) भाजपा के एक लोकसभा सदस्य ने अपने नाम से चल रहे फर्जी फेसबक अकाउंट के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सांसद ने मुलुंद पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई जब मुलुंद निवासी एक व्यक्ति को भाजपा नेता के कथित फेसबुक अकाउंट से मित्रता का निवेदन मिला। इसके कुछ देर बाद उसके पास 10,000 रुपये भेजने का संदेश आया।

इसपर व्यक्ति को संदेह हुआ और उसने भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों से संपर्क कर उन्हें फर्जी अकाउंट के बारे में जानकारी दी।

सांसद को मंगलवार को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत भेजी।

भाषा स्नेहा नेत्रपाल

नेत्रपाल