अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन, तत्कालीन नारायण दत्त तिवारी सरकार में मंत्री भी रहे

अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन, तत्कालीन नारायण दत्त तिवारी सरकार में मंत्री भी रहे

अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन, तत्कालीन नारायण दत्त तिवारी सरकार में मंत्री भी रहे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: January 20, 2021 3:33 pm IST

लखनऊ, 20 जनवरी (भाषा) अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का राजधानी के संजय गांधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 95 साल के थे। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉक्टर आर. के. धीमान ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद (95) का मंगलवार रात 12 बजकर 10 मिनट पर निधन हो गया । उन्होंने बताया कि उन्हें 19 जनवरी को एसजीपीजीआई में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था और उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

read more: ममता बनर्जी को एक और झटका! कांग्रेस की टिकट पर जीते विधायक ने फिर बदला पाला, …

धीमान ने बताया कि पूर्व राज्यपाल को एक निजी अस्पताल से यहां लाया गया था। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नही जा सका । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

read more: कृषि कानूनों पर रोक लगाने को राजी हुई सरकार ! सरकार के इस प्रस्ताव …

राजभवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि पार्टी राज्य मुख्यालय पर एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

read more: किसान आंदोलनः आखिरकार सरकार के इस प्रस्ताव पर राजी हुए किसान, कल सं…

कांग्रेस प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि माता प्रसाद जौनपुर से लेकर मछली शहर तक के मूल निवासी थे और वह 1980 से 1992 के बीच इस सीट से पांच बार विधायक रहे। प्रसाद वर्ष 1988 से 89 के बीच प्रदेश की तत्कालीन नारायण दत्त तिवारी सरकार में मंत्री भी रहे। वह वर्ष 1993 से 99 के बीच अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके थे।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com