पूर्व मुख्यमंत्री ने साधा निशाना, ‘कर्ज लेकर कर्ज के पैसे चुका रही है सरकार..वैट में छूट हटाने से और बढ़ेगी मंहगाई
पूर्व मुख्यमंत्री ने साधा निशाना, 'कर्ज लेकर कर्ज के पैसे चुका रही है सरकार..वैट में छूट हटाने से और बढ़ेगी मंहगाई
रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह (CM Raman Singh) ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में छूट हटाने के फैसले पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का ये फैसला महंगाई बढ़ाने वाला है। सरकार कोई विकास का काम नहीं कर पा रही। प्रदेश की वित्तीय स्थिति चरमरा गई है। हाल ये है की सरकार कर्ज लेकर कर्ज के पैसे चुका रही है।
read more : सीमा पर तैनात जवानों की कलाई नहीं रहेगी सूनी, भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने भेजी राखियां
वहीं आज रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम (rajya sabha sansad ramvichar netam),रायपुर सांसद सुनील सोनी (raipur mp sunil soni), संगठन मंत्री पवन साय समेत सभी वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभा में उपस्थित सभी लोगों ने सुषमा स्वराज के भाषणों को सुना और उन्हे याद किया।

Facebook


