छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला
छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला
छत्तीसगढ़ सरकार ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा में पदस्थ चार अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है.जिनमें ओंकार यदु,हिना अनिमेष नेताम,शरीफ मोहम्मद खान और संतन देवी जांगडे के नाम शामिल हैं.इनमे से ओंकार यदु को महासमुंद से तबादला कर राजनांदगांव का अपर कलेक्टर बनाया गया है,जबकि हिना अनिमेष नेताम,संयुक्त आयुक्त,भू-अभिलेख रायपुर को कांकेर का अपर कलेक्टर बनाया गया है.
ये भी पढ़े – सीबीएसई का बड़ा फैसला,स्कूल नहीं बेंच सकते निजी प्रकाशकों की किताब
इसी प्रकार शरीफ मोहम्मद खान को मुंगेली से तबादला कर महासमुंद का अपर कलेक्टर और संतन देवी जांगडे,संचालक,संपदा को बस्तर का अपर कलेक्टर बनाया गया है.इसके साथ ही 26 अधिकारियों का पदोन्नति एवं क्रमोन्नति आदेश जारी किया गया है लेकिन इनके नाम की लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है।

Facebook


