महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आग लगने से चार दुकानें नष्ट

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आग लगने से चार दुकानें नष्ट

  •  
  • Publish Date - December 5, 2020 / 05:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

ठाणे, पांच दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा में शनिवार रात को एक निजी परिसर में आग लग गई जिससे चार दुकानें जलकर खाक हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि रात नौ बजे आग लगी और तेजी से फैल गई।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है।

भाषा यश देवेंद्र

देवेंद्र