पेट्रोल का फर्जी बिल लगाकर लाखों का फर्जीवाड़ा, निजी ट्रेवल्स के 5 ड्राइवर गिरफ्तार
पेट्रोल का फर्जी बिल लगाकर लाखों का फर्जीवाड़ा, निजी ट्रेवल्स के 5 ड्राइवर गिरफ्तार
रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर पुलिस लाइन में पेट्रोल का फर्जी बिल लगाकर लाखों का फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसमें पुलिस ने एक निजी ट्रेवल्स के 5 ड्रायवरों को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें- दुनिया में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, अमेरिका के बाद इन देशों में …
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंडियन एयर फोर्स और एंटी नक्सल ऑपरेशन में लगे अधिकारियों का फर्जी मूवमेंट बताकर फ्रॉड किया गया मामले में आनंद नगर स्थित मां तारिणी ट्रेवल्स के द्वारा साल 2019 में वाहनों की लॉगबुक में रीडिंग बढ़ाकर और फर्जी बिल लगाकर 1300 लीटर पेट्रोल का आहरण कर लिया गया था।
पढ़ें- भारत और चीन के बीच झड़प में 20 सैनिक शहीद, 43 चीनी सैनिक हुए हताहत,…
लॉगबुक में दर्ज नाम और सील से पता चला कि बताए स्थान पर उक्त अधिकारी कभी गया ही नहीं। इसमें यात्रा करने वाले अधिकारी की सील और साइन पुरी तरह से फर्जी निकले जिसके बाद मोटर ट्रांसपोर्ट ऑफिसर ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
पढ़ें- गलवान घाटी में चीन हुआ हिंसक, दोनों सेनाओं के बीच झड़प में भारत के …
मामले की जांच के बाद अविनाश दुबे द्वारा संचालित ट्रेवल्स के 5 ड्रायवरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। सवाल यह है कि कहीं ट्रेवल्स संचालक को बचाने की कोशिश तो नही की गई है ?

Facebook


