गुनाह का गढ़ बना ग्वालियर, नाबालिग से दो घंटे तक गैंगरेप

गुनाह का गढ़ बना ग्वालियर, नाबालिग से दो घंटे तक गैंगरेप

गुनाह का गढ़ बना ग्वालियर, नाबालिग से दो घंटे तक गैंगरेप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 2, 2017 11:36 am IST

ग्वालियर में एक नाबालिग के साथ उसके परिवार के सामने ही 3 दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. मामला भिंड के बिजौली का है. तीनों आरोपी जबर सिंह. लल्ला और राजू पीड़ित लड़की के परिवार के परिचित हैं और भिंड के ही रहने वाले हैं. पीड़ित लड़की के मुताबिक तीनों आरोपी रात में 1 बजे आये और उसके साथ तीनों ने बारी बारी से दो घंटे तक दुष्कर्म किया लड़की के भाई और मां ने विरोध किया तो तमंचा तान दिया. पीड़ित का पिता किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था और उसी रात को आरोपियों ने घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उनकी तलाश कर रही है. आपको बतादें कि इसके पहले भी महलगांव में 4 गुंडों ने पिता पुत्र को गन प्वाइंट पर रखकर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था. 

 

 

 

#LIVE TV देखने के लिए क्लिक करें

 


लेखक के बारे में