गोडसे की मूर्ति हटाने पर हिंदूमहासभा ने किया प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान

गोडसे की मूर्ति हटाने पर हिंदूमहासभा ने किया प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान

गोडसे की मूर्ति हटाने पर हिंदूमहासभा ने किया प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 22, 2017 5:53 am IST

ग्वालियर। गोडसे की मूर्ति हटाने के विरोध में आज हिंदू महासभा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है.  प्रशासन का अल्टीमेटम नहीं मानने पर पुलिस ने हिंदूमहासभा के दफ्तर से बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ति हटाई थी. इस मामले में पुलिस ने तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. 

 

 

क्या है पूरा मामला ?

आपको बता दें कि 15 नवंबर को हिंदूमहासभा ने दफ्तर को मंदिर घोषित करते हुए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ढाई फुट ऊंची प्रतिमा की स्थापना कर दी थी. 

 

मूर्ति पूजा…. विरोध…. हंगामा और आखिर में कार्रवाई…ग्वालियर में गोडसे प्रतिमा को लेकर उपजे विवाद को आज प्रशासन ने कुछ इस तरह से कम करने की कोशिश की. गांधी के हत्यारे की मूर्ति स्थापना के बाद पूरे देश में हंगामा मचा..कांग्रेस ने हिंदूसभा के खिलाफ मोर्चा खोला और बात मूर्ति तोड़ने तक आ पहुंची.

ये भी पढ़ें- शीत सत्र में ट्रिपल तलाक को खत्म करने के लिए विधेयक लायेगी मोदी सरकार 

 

प्रशासन ने भी आनन-फानन में विवाद में दखल दिया और महासभा को 21 नवंबर तक अपना जवाब देने को कहा..महासभा ने मूर्ति हटाने की बात कहकर मंगलवार को अपना जवाब पेश किया. लेकिन प्रशासन ने जवाब से असंतुष्ट होकर मूर्ति हटाने का फरमान जारी कर दिया. बस फिर क्या था. पूरे दल बल के साथ पुलिस हिंदूसभा के दफ्तर पहुंची और दफ्तर का ताला तोड़कर मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया.

 

ये भी पढ़ें- प्रद्युम्न मर्डर केस के आरोपी कंडक्टर अशोक को मिली जमानत

ग्वालियर में नाथूराम गोडसे की प्रतिमा हटाए जाने के बाद हिंदू महासभा ने इसे प्रशासन का गैरकानूनी कदम बताया है। हिंदू महासभा ने ऐलान किया है कि इस मामले को लेकर बुधवार से प्रदेश भर में आंदोलन करेगी और मामला हाईकोर्ट ले जाएगी.

 

ये भी पढ़ें- भावांतर योजना: बस एक क्लिक में 135 करोड़ की राशि का भुगतान

मूर्ति तो पुलिस ने जब्त कर ली लेकिन इलाके में माहौल थोड़ा गर्मा गया. अब हिंदू महासभा के धमकी के बाद पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात कर दिया है. लेकिन यदि वक्त रहते पुलिस ने गोडसे विवाद को खत्म नहीं किया तो इस चिंगारी को आग बनते देर नहीं लगेगी.

 

नासिर गौरी IBC24 ग्वालियर


लेखक के बारे में