ग्वालियर। गोडसे की मूर्ति हटाने के विरोध में आज हिंदू महासभा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. प्रशासन का अल्टीमेटम नहीं मानने पर पुलिस ने हिंदूमहासभा के दफ्तर से बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ति हटाई थी. इस मामले में पुलिस ने तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया.
#MadhyaPradesh: Observing the death anniversary of Nathuram Godse, Akhil Bharatiya Hindu Sabha built a temple and installed Godse’s idol inside their office in #Gwalior, yesterday.#Congress left fuming, calls it anti-national #NathuramGodse#godseTemple#godse#hindumahasabha pic.twitter.com/56a25fZGe2
— Jagrati Shukla (@JagratiShukla29) November 16, 2017
क्या है पूरा मामला ?
आपको बता दें कि 15 नवंबर को हिंदूमहासभा ने दफ्तर को मंदिर घोषित करते हुए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ढाई फुट ऊंची प्रतिमा की स्थापना कर दी थी.
And finally, Nathuram Godse idol seized by the administration, six days after its installation by Akhil Bharatiya Hindu Mahasabha in its office in #Gwalior ! #godsetemple @ChouhanShivraj @INCIndia pic.twitter.com/h59hfGjikk
— Manoj Sharma (@manojsharmabpl) November 21, 2017
मूर्ति पूजा…. विरोध…. हंगामा और आखिर में कार्रवाई…ग्वालियर में गोडसे प्रतिमा को लेकर उपजे विवाद को आज प्रशासन ने कुछ इस तरह से कम करने की कोशिश की. गांधी के हत्यारे की मूर्ति स्थापना के बाद पूरे देश में हंगामा मचा..कांग्रेस ने हिंदूसभा के खिलाफ मोर्चा खोला और बात मूर्ति तोड़ने तक आ पहुंची.
ये भी पढ़ें- शीत सत्र में ट्रिपल तलाक को खत्म करने के लिए विधेयक लायेगी मोदी सरकार
I have never ever made such a statement: Lal Singh Arya, Madhya Pradesh Minister on his reported statement calling Nathuram Godse a ‘Mahapurush’ pic.twitter.com/zkmZzt1Iwy
— ANI (@ANI) November 22, 2017
प्रशासन ने भी आनन-फानन में विवाद में दखल दिया और महासभा को 21 नवंबर तक अपना जवाब देने को कहा..महासभा ने मूर्ति हटाने की बात कहकर मंगलवार को अपना जवाब पेश किया. लेकिन प्रशासन ने जवाब से असंतुष्ट होकर मूर्ति हटाने का फरमान जारी कर दिया. बस फिर क्या था. पूरे दल बल के साथ पुलिस हिंदूसभा के दफ्तर पहुंची और दफ्तर का ताला तोड़कर मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया.
#MadhyaPradesh: Police and authorities took possession of the bust of Nathuram Godse, which was installed in the office of Akhil Bharatiya Hindu Mahasabha’s Gwalior office, following Collector’s order for removal of the same. Room sealed. Police team present at the spot. pic.twitter.com/hv6ud9LtkZ
— ANI (@ANI) November 21, 2017
ये भी पढ़ें- प्रद्युम्न मर्डर केस के आरोपी कंडक्टर अशोक को मिली जमानत
ग्वालियर में नाथूराम गोडसे की प्रतिमा हटाए जाने के बाद हिंदू महासभा ने इसे प्रशासन का गैरकानूनी कदम बताया है। हिंदू महासभा ने ऐलान किया है कि इस मामले को लेकर बुधवार से प्रदेश भर में आंदोलन करेगी और मामला हाईकोर्ट ले जाएगी.
मूर्ति तो पुलिस ने जब्त कर ली लेकिन इलाके में माहौल थोड़ा गर्मा गया. अब हिंदू महासभा के धमकी के बाद पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात कर दिया है. लेकिन यदि वक्त रहते पुलिस ने गोडसे विवाद को खत्म नहीं किया तो इस चिंगारी को आग बनते देर नहीं लगेगी.
नासिर गौरी IBC24 ग्वालियर