महाराष्ट्र में सरकार संचालित विश्वविद्यालय ऑनलाइन करेंगे परीक्षाओं का आयोजन

Ads

महाराष्ट्र में सरकार संचालित विश्वविद्यालय ऑनलाइन करेंगे परीक्षाओं का आयोजन

  •  
  • Publish Date - April 22, 2021 / 02:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

मुंबई, 22 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में सरकार संचालित 13 विश्वविद्यालय स्नातक कक्षाओं के छात्रों के लिए परीक्षाओं का ऑनलाइन आयोजन करेंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह परीक्षा संबंधी कार्य को आवश्यक सेवा श्रेणी में शामिल करने का आग्रह भी सरकार से करेंगे।

सामंत ने कहा, ‘‘राज्य में कोविड-19 के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसलिए, हमने स्नातक कक्षाओं के छात्रों के लिए परीक्षाओं का ऑनलाइन आयोजन करने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से विमर्श के बाद यह निर्णय किया गया है।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश