मप्र: सिविल एयरपोर्ट बनाने के सवाल पर सरकार ने हाईकोर्ट में पेश किया जवाब

Ads

मप्र: सिविल एयरपोर्ट बनाने के सवाल पर सरकार ने हाईकोर्ट में पेश किया जवाब

  •  
  • Publish Date - August 13, 2017 / 09:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

 

हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में सिविल एयरपोर्ट बनाने की मांग पर केन्द्र सरकार ने अपना जबाब पेश कर एक तरह से हाथ खडे कर दिये है.. केंद्र सरकार की ओर से कोर्ट ने कहा गया है कि ग्वालियर में सिविल एयरपोर्ट नहीं बन सकता। क्योंकि यहां पहले से एयरफोर्स का हवाई अड्डा है, लिहाजा 150 किमी के अंदर दूसरे हवाई अड्डे के लिए एनओसी नहीं मिल सकती । वहीं नए हवाई अड्डे के निर्माण पर लगभग 5000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। अब इस मामले में राज्य सरकार, साडा,और एयरफोर्स अथांरिटी को अपना जबाब पेश करना है । गौरतलब है कि ग्वालियर चंबल संभाग के पिछडने के पीछे यहां सिविल एयरपोर्ट नहीं होने को बताते हुए हाइकोर्ट में याचिका लगाई गई है ।