रायपुर। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल को लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को तुरंत ज्वाइनिंग करने कहा गया है और ऐसा नहीं होने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई के भी निर्देश हैं।
ये भी पढ़े- शिक्षाकर्मियों की मांगों पर कमिटी 16 मार्च को करेगी बैठक, अहम और आखिरी होगी चर्चा
ये भी पढ़ें- जुदा हो गई वडाली ब्रदर्स की जोड़ी, प्यारेलाल वडाली का हार्ट अटैक से निधन
सभी ज़िलों में कार्यक्रम अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में भोजन के अधिकार कानून के उल्लंघन को आधार बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला, निष्क्रिय इच्छामृत्यु की दी इजाजत
नोटिस में कहा गया है, कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं संघ के कहने पर बिना केंद्र का प्रभार सौंपे. चाबी लेकर हड़ताल पर चली गई हैं। जिससे छोटे बच्चों और गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
वेब डेस्क, IBC24