जहरीली शराब कांड के बाद जागी सरकार,  अवैध शराब को लेकर बनाई जाएगी सख्त नीति

जहरीली शराब कांड के बाद जागी सरकार,  अवैध शराब को लेकर बनाई जाएगी सख्त नीति

जहरीली शराब कांड के बाद जागी सरकार,  अवैध शराब को लेकर बनाई जाएगी सख्त नीति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: January 15, 2021 8:02 am IST

ग्वालियर। मुरैना में जहरीली शराब कांड के बाद सरकार जाग गई है और अब राज्य सरकार शराब नीति में बदलाव कर सकती है, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने अपने बयान में कहा है कि गांव में अवैध शराब को लेकर नीति बनाई जाएंगी। इसके लिए धारा 34, 49ए में बदलाव हो सकता है। 

ये भी पढ़ेंः जहरीली शराब से मौत का मामला, प्रमुख सचिव बोले- विसरा रिपोर्ट का इंत…

राजौरा के अनुसार अवैध शराब बनाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई के लिए नीति बनेगी। उन्होंने बताया कि शराब से मौत के मामले में कई तथ्य सामने आए हैं, 18 जनवरी को अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। बता दें कि कि मुरैना में जहरीली शराब से जांच करने कमेटी आई थी तब उन्होंने यह बात कही है। 

ये भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री सज्जन ने कहा- गलती से मातृत्व की जगह निकला ‘प्रजनन’ शब…

गौरतलब है कि मुरैना के दो गांव में जहरीली शराब के सेवन से 24 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से गांव में अवैध शराब निर्माण के कारोबार पर प्रशासन ने छापेमार कार्रवाई शुरू की है। इस बीच कई ठिकानों को नष्ट किया गया है।  

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/-IfHLdqsNcg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com