हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी में टूटा पिंजरा, लाइब्रेरी रात 3 बजे तक खुली रहेगी, आने-जाने पर रोक खत्म

हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी में टूटा पिंजरा, लाइब्रेरी रात 3 बजे तक खुली रहेगी, आने-जाने पर रोक खत्म

हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी में टूटा पिंजरा, लाइब्रेरी रात 3 बजे तक खुली रहेगी, आने-जाने पर रोक खत्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: September 5, 2018 4:45 pm IST

 

रायपुर। हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं की पिछले दो हफ्ते से ज्यादा समय से चली आ रही हड़ताल खत्म हो गई है। उनकी मांगें मान ली गई है। अब लाइब्रेरी रात को तीन बजे तक खुली रहेंगी। इसी तरह छात्राओं के आने-जाने की पाबंदी भी हटा ली गई है।

उल्लखनीय है कि 27 तारीख से विवि के स्टूडेंट्स पिंजड़ा तोड़ हड़ताल पर थे। दरअसल, यूनिवर्सिटी कैम्पस से बाहर जाने वाली छात्राओं को छात्रों से पहले अपने हॉस्टल में लौटना होता है। इसके विरोध में छात्राएं पिंजड़ा तोड़ हड़ताल कर रही थीं। उनका आरोप है कि वे हॉस्टल में कैद पंछी की तरह हैं। कुछ छात्राओं ने तो टीचिंग स्टाफ पर भी उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। कई छात्राओं ने गोपनीय शिकायत कर कुछ प्रोफेसरों की उन पर गंदी नजर होने और यौन उत्पीड़न की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें-निगम-मंडल और आयोग के कर्मचारियों को सौगात, मिलेगा सातवां वेतनमान, देखिए आदेश

इस बीच नया रायपुर स्थित हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में उस समय से गतिरोध और बढ़ गया, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर सुखपाल सिंह की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गैरकानूनी करार दिया। इसके बाद प्रोफेसर सुखपाल सिंह को अपने पद से हटना पड़ा। हाईकोर्ट के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन के विधि सचिव आरएस शर्मा ने प्रभारी वाइस चांसलर का पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने हड़ताली छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने हड़ताली छात्राओं की मांगों पर शांतिपूर्वक तरीके से विचार-विमर्श करने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद उनकी मांगे मान ली गई है।

ये भी पढ़ें-वेतन विसंगति के खिलाफ शिक्षाकर्मियों का मोर्चा, काली पट्टी लगाकर शिक्षक दिवस का किया बहिष्कार

विवि प्रशासन ने लाइब्रेरी रात 3 बजे खुले रखने का और छात्राओं के आने जाने पर समय की पाबंदी को हटा लिया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार और यौन उत्पीडन की जांच के लिए कमेटी बनाने का फैसला लिया गया है। हॉस्टल के वार्डन को हटाने के संबंध में सहमति बनी है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने आंदोलन वापस ले लिया है।

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में