उच्चकोटि का कोयला अफरातफरी का मामला, क्या फरार मुख्य आरोपियों का बचाव करने में लगी पुलिस ?

उच्चकोटि का कोयला अफरातफरी का मामला, क्या फरार मुख्य आरोपियों का बचाव करने में लगी पुलिस ?

उच्चकोटि का कोयला अफरातफरी का मामला, क्या फरार मुख्य आरोपियों का बचाव करने में लगी पुलिस ?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: November 20, 2020 1:22 pm IST

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोयला अफरातफरी मामले में पुलिस फरार मुख्य आरोपियों का बचाव करती नजर आ रही है…हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले में यार्ड मालिकों को जेल तो भेज दिया है लेकिन इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड सरगना प्रीतम सरदार और सरफराज को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिससे सवाल उठने लगे हैं. मामले में साउथ अफ्रीका का उच्चकोटि का कोयला विशाखापट्टनम तक समुद्री मार्ग से लाया जाता है उसके बाद ट्रकों के जरिए छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों के पावर प्लांट्स में सप्लाई किया जाता है।

ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ससुराल पहुंचे सीएम बघेल, सास ने उतारी आरती, संबंधियों के साथ बित…

पिछले दिनों पावर प्लांट के मालिकों द्वारा एसएसपी रायपुर से लिखित शिकायत की गई थी कि कोयले में हेराफेरी की जा रही है जिसके बाद पुलिस ने रायपुर में उरला के मेटल पार्क स्थित एक यार्ड में दबिश देकर उच्चकोटि के कोयले की जगह घटिया किस्म के कोयला मिलाते हुए रंगे हाथों करीब 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 ट्रक कोयला जब्त किया था। जिसमें साउथ अफ्रीका के कोयले की जगह घटिया किस्म का कोयला मिलाकर पावर प्लांट्स में भेजने की तैयारी कर रहे थे…इस दौरान यार्ड का मालिक सरफराज पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था..पुलिस ने ट्रक ड्रायवरों से पूंछताछ की तो खुलासा हुआ कि ट्रांसपोर्टर प्रीतम सरदार के द्वारा सरफराज के साथ मिलकर ये पूरा रेकेट संचालित कर रहा है।

ये भी पढ़ें: बीते वर्ष की तुलना में करीब ढाई लाख नए किसानों ने कराया पंजीयन, समर…

पुलिस ने जांच आगे बढाई तो यार्ड के असली मालिकों आमिर अली और रईस अहमद की भी संलिप्तता सामने आई जिन्हे गुरूवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है…बताया जा रहा है कि जेल गये रईस अहमद पूर्व में भी कोयला चोरी के आरोप में दो बार जेल जा चुका है…लेकिन पुलिस अभी तक इस गैंग के असली सरगनाओं को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जबकि दोनों शहर में घूमते हुए देखे गये हैं। जिससे पुलिस की पूरी कार्रवाई पर मिलीभगत होने के संकेत मिल रहे हैं,..हालांकि पुलिस इस बात का दावा जरूर कर रही है कि दोनों आरोपियों की घरपकड़ के लिये उनके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,840 नए मामले, 20 और लोगो…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com