प्राचार्य पद पर पदोन्नति के लिए लेक्चरर्स की वरिष्ठता सूची को चुनौती, हाईकोर्ट से नोटिस
प्राचार्य पद पर पदोन्नति के लिए लेक्चरर्स की वरिष्ठता सूची को चुनौती, हाईकोर्ट से नोटिस
बिलासपुर। प्राचार्य पद पर पदोन्नति के लिए बनाई गई लेक्चरर्स की वरिष्ठता सूची के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी की। हाईकोर्ट ने इस मामले में सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग को नोटिस जारी किया है।
पढ़ें- स्कूल वैन नाले में गिरी, ड्राइवर फरार, चार साल की मासूम की मौत
जस्टिस पी सैम कोशी की बेंच ने इस मामले में सुनवाई करते हुए ये नोटिस जारी किया है। आपको बतादें एडवोकेट एएन भत्ता ने प्राचार्य पद के लिए लेक्चरर्स की बनाई गई वरिष्ठता सूची को चुनौती देते हुए इस वरिष्ठता सूची के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
पढ़ें-मंच पर युवा नेता पर बिफरे भाजपा विधायक बाफना, हाथ से छीनी माइक, जमकर हुई तूतू-मैंमैं
आपको बता दें बिलासपुर में कई स्कूल कॉलेज प्राचार्य विहीन है। जिले में करीब 285 से ज्यादा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री स्कूलें हैं। जहां वर्तमान में दो दर्जन से ज्यादा प्राचार्य के पद रिक्त हैं। ऐसे में प्राचार्यों के पद को भरने के लिए लेक्चरर्स के वरिष्ठता के आधार प्राचार्य पद पर पोस्टिंग की जाती है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


