गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस के पास प्रत्याशियों का टोटा, पूरी सूची आएगी तो एक दर्जन से ज्यादा लोग होंगे बाहरी

Ads

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस के पास प्रत्याशियों का टोटा, पूरी सूची आएगी तो एक दर्जन से ज्यादा लोग होंगे बाहरी

  •  
  • Publish Date - September 14, 2020 / 08:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

भोपाल। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान का वीडियो वायरल करने पर कहा है कि ‘तो क्या वे बदला ले रहे हैं, हमने कोई धमकी नहीं दी, जो कहा था वह किया है।

ये भी पढ़ें:खनिज मंत्री का बड़ा बयान, अवैध उत्खनन शब्द का जन्म रेत से हो गया, अब बंद किया जाएगा

वहीं कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनके पास प्रत्याशी कहां है, केवल दलबदलू लोग हैं, कांग्रेस का खुद का कोई प्रत्याशी नहीं है। उन्होने कहा कि जब पूरी सूची आएगी तो एक दर्जन से ज्यादा बाहर के दल से आए हुए लोग होंगे।

ये भी पढ़ें:गो वंश का मांस बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को एनएसए के तहत जेल भेज…

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास ग्वालियर चंबल-अंचल में कार्यकर्ता बचा नहीं हैं, उनके पास प्रत्याशियों का टोटा है, इसलिए जो तथाकथित बचे हैं उनको तकलीफ हो जाती है।

ये भी पढ़ें: गड़ा खजाना निकालने आए 6 लोगों में से 2 की मौत, होश में आने के बाद घ…