भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के वायरल वीडियो को फेक और काफी पुराना बताते हुए कांग्रेस पर आरोप मढ़ा है। उनके मुताबिक फेक और पुराने वीडियो जारी करना कांग्रेस की आदत में शुमार है।
पढ़ें- बलरामपुर में महफूज़ नहीं बेटियां! 21 दिनों में 11वीं रेप की वारदात
मिश्रा के मुताबिक ये वीडियो 8 साल पुराना है जब ये कांग्रेस में थे। गृह मंत्री ने बताया कि बिसाहूलाल जी का पूरा जीवन राजनीतिक रहा है। बिसाहुलाल पर अब तक एक भी केस दर्ज नहीं है।
पढ़ें- सीएम भूपेश ने पूर्व मंत्री माधव सिंह ध्रुव के निधन …
वहीं अमित शाह के जन्मदिन पर नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें बधाई दी है। गृह मंत्री ने कोरोना रिकवरी रेट बढ़ने के बाद भी सावधानी बरतने की जरुरत बताई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार कोविड को लेकर अच्छा काम कर रही है। कई जगह ये रेट 100 फीसदी तक पहुंच गया है। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से बताई गई हर बात का हमें पालन करना चाहिए।
पढ़ें- सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का हेलीकॉप्टर भटका, मुरैना विधानसभा में
1 नवंबर से बंदियों मुलाकात कर सकेंगे परिजन
गृह मंत्री ने एक और जानकारी दी है। जेल में बंद बंदियों के लिए त्योहार से पहले सरकार ने बड़ा फैसला किया है। 45 हजार बंदियों के परिजन 1 नवंबर से जेल में मुलाकत कर सकेंगे। टेलीफोन ओर VC के जरिये भी कैदियों से हो सकेगी मुलाकात