पति को हुआ प्यार, पत्नी ने प्रेमिका से डेढ़ करोड़ रुपये लेकर सौंप दिया अपना पति

पति को हुआ प्यार, पत्नी ने प्रेमिका से डेढ़ करोड़ रुपये लेकर सौंप दिया अपना पति

पति को हुआ प्यार, पत्नी ने प्रेमिका से डेढ़ करोड़ रुपये लेकर सौंप दिया अपना पति
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: January 5, 2021 6:40 am IST

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए लव ट्राएंगल में एक पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर प्रेमिका को अपना पति सौंप दिया है। फैमिली कोर्ट में कुछ दिनों पहले एक शिकायत में एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि पापा के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला के साथ अफेयर के कारण घर में झगड़े होते रहते हैं. इसकी वजह से घर का माहौल खराब रहता है और शिकायत करने वाली बच्ची और उसकी बहन का पढ़ाई में मन नहीं लगता।

ये भी पढ़ेंः वेब सीरीज में सिर्फ अश्लीलता… CM शिवराज को लिखी चिट्ठी में BJP विधायक ने कहा- अब दुष्परिणाम आ रहे सामने

नाबालिग की शिकायत के बाद पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया तो पता चला कि पति का जिस महिला के साथ अफेयर चल रहा है वो उम्र में उससे बड़ी है और उसके ऑफिस में ही काम करती है। पति और उसकी प्रेमिका साथ में रहना चाहते हैं लेकिन पत्नी को यह मंजूर नहीं। कई चरणों की काउंसलिंग के बाद आखिरकार समस्या का समाधान निकल गया। प्रेमिका ने अपना एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपये अपने प्रेमी की पत्नी को दिए जिसके बाद उसे अपना प्यार मिल गया।

ये भी पढ़ेंः पूर्व महिला अधिकारी ने बेरोजगार युवाओं से की 20 करो…

काउंसलर के मुताबिक पत्नी का कहना था कि शादी के इतने सालों के बाद जब पति और उसके बीच में मधुर संबंध नहीं रहे तो उसके साथ रहना उसे पसंद नहीं था, इसलिए उसने फैसला किया कि आगे के जीवन को अपनी बेटियों के भविष्य को सुधारने में बिताएगी इसलिए वह इस कठिन फैसले के लिए तैयार हो पाई।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com