मैं प्रतिज्ञारत अंग दानकर्ता हूं : अमिताभ बच्चन

Ads

मैं प्रतिज्ञारत अंग दानकर्ता हूं : अमिताभ बच्चन

  •  
  • Publish Date - September 30, 2020 / 02:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) महानयक अमिताभ बच्चन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने अंग दान करने की प्रतिज्ञा ली है।

बच्चन (77 वर्षीय) ने इंस्टाग्राम पर अपने कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट की तस्वीर इस भावना को प्रदर्शित करने वाले हरे रंग के फीते के साथ पोस्ट की।

अभिनेता ने तस्वीर के कैप्शन में लिख, ‘‘ हरे रंग का फीता पहनना विशेष है। मैं प्रतिज्ञारत अंग दानकर्ता हूं, जो दूसरे को जीवन देने से जुड़ा है।’’

इससे पहले फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ के अभिनेता ने ट्वीट कर बताया कि मास्क सहित एहतियाती उपायों के साथ शूटिंग कर रहे हैं।

उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘चले हम भैया, काम पे,

पहने पैंगोलिन मास्क,पंद्रह घंटे, काम है करना,यही है अपना टास्क।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने कोविड-19 से ठीक होने के बाद उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग दोबारा शुरू की थी।

भाषा धीरज उमा

उमा