डेढ़ दर्जन अफसर इधर से उधर, अवनीश शरण कवर्धा व कांवरे बेमेतरा के होंगे कलेक्टर
डेढ़ दर्जन अफसर इधर से उधर, अवनीश शरण कवर्धा व कांवरे बेमेतरा के होंगे कलेक्टर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आईएएस के बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। बलरामपुर कलेक्टर अवनीश शरण को कवर्धा का कलेक्टर बनाया गया है। कवर्धा कलेक्टर नीरज बंसोड़ जांजगीर चांपा, जनक पाठक बलौदाबाजार कलेक्टर बनाए गए हैं। डोमन सिंह मुंगेली के और एमडी कांवरे बेमेतरा के नए कलेक्टर होंगे।
छत्तीसगढ़ में लोक सुराज के बाद थोक में कलेक्टर और जिलों के अफसर बदले गए हैं। बस्तर के अतिरिक्त कलेक्टर हीरालाल नायक को बलरामपुर कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। बेमेतरा कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को आईजी पंजीयन, बलौदाबाजार कलेक्टर राजेश सिंह राणा को संचालक प्रशासन अकादमी, जांजगीर चांपा कलेक्टर भारती दासन संचालक खाद्य व एमडी नान, नान के एमडी सुनील जैन आरसीएस बनाकर भेजा गया है।
जगदलपुर जिला पंचायत सीईओ रितेश अग्रवाल को धमतरी जिला पंचायत का सीईओ, मोहला के एसडीएस प्रभात मलिक को जिला पंचायत बस्तर का सीईओ, जिला पंचायत धमतरी के सीईओ गौरव सिंह को दुर्ग जिला पंचायत का सीईओ, बिलासपुर के अतिरक्त कलेक्टर के डी कुंजम को संचालक ग्रामीण उद्योग, मुंगेली कलेक्टर नीलम एक्का को एडिश्नल कमिश्नर दुर्ग, एडिश्नल कलेक्टर रायपुर पीएस एलमा अतिरिक्त आयुक्त श्रम और आलोक कटियार को आरडीए में पदस्थ किया गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


