रायपुर। डा. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के तहत स्टेट नोडल एजेंसी में एडिशनल सीईओ की भर्ती प्रक्रिया विवादों में आ गई है। आईएमए और हास्पिटल बोर्ड ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि जिस तरह से भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जा रही है ऐसा लग रहा है किसी व्यक्ति विशेष को लाभ देने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें: फाटक को तोड़कर रेल ट्रैक में घुसी ट्रक, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गाड़ी
पत्र में लिखा गया है कि एडिशनल सीईओ का पद जिम्मेदारी भरा होता है, जिसे किसी अनुभवी डॉक्टर के द्वारा ही भरा जाना चाहिए। जिसे सरकार संविदा नहीं नियमित रुप से भर्ती करे। ऐसा नही होने से लागू योजना का लाभ जनता को नही मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें: दीवार गिरने से हादसा, पशुओं के बाड़े में खेल रही दो सगी बहनों की मौत
बता दें कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में विजेंद्र कटरे, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत एडिशनल सीईओ के पद पर 7 साल थे। इस दौरान उनकी योग्यता, अनुभव और भर्ती को लेकर कई बार सवाल उठे। उनके सेवा समाप्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विज्ञापन जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने सलाहकार के पिता विनोद तिवारी के निधन पर जताया शोक, प…