नामांकन जुलूस में भाजपा ने दिखाई ताकत, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक की मौजूदगी में जिला पंचायत प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

नामांकन जुलूस में भाजपा ने दिखाई ताकत, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक की मौजूदगी में जिला पंचायत प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

नामांकन जुलूस में भाजपा ने दिखाई ताकत, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक की मौजूदगी में जिला पंचायत प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: January 4, 2020 12:38 pm IST

गरियाबंद। भाजपा के अधिकृत जिला पंचायत के प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन भरा जिसमें जुलूस के रूप में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया, इस दौरान पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक भी नामांकन में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को नहीं है आग लगा देने वाले बयान की जानकारी, बोले- विजयवर्गीय ने नहीं कहा ऐसा

जिला पंचायत का चुनाव अब अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुका है, नामांकन दाखिल को 2 दिन ही शेष है, भाजपा के जिला पंचायत के सभी 11 प्रत्याशियों ने आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इसके पहले साहू समाज भवन में एकत्र हुए सभी भाजपाइयों को पूर्व सांसद चंदूलाल साहू पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू संदीप शर्मा ने भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें: दोस्त को शराब पिलाकर पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश, एक…

साहू समाज भवन में आयोजित सभा के बाद भाजपा के सभी 11 प्रत्याशियों के साथ लगभग 700 कार्यकर्ताओं ने रैली जुलूस के रूप में निकाली, भाजपा के झंडों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। बता दें कि कल ही भाजपा ने सभी 11 जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में अब तक 32.83 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, पं…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/vhSU99PzcC8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com