स्वछता में नंबर वन का ताज बचाए रखने के लिए इंदौर ने शुरू की 2018 की तैयारी

Ads

स्वछता में नंबर वन का ताज बचाए रखने के लिए इंदौर ने शुरू की 2018 की तैयारी

  •  
  • Publish Date - August 9, 2017 / 02:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

 

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वछता सर्वेक्षण 2018 की रैंकिंग के लिए नयी गाइडलाइन जारी कर दी है इसलिए इंदौर शहर को अगर इस बार सफाई में नंबर वन आना है तो 2 नहीं 4 हजार अंको के लिए मुकाबला करना होगा… इतना ही नहीं इस बार माइनस मार्किंग भी होगी… …. अब दिसंबर तक का समय निकायों स अपनी तैयारी के लिए है। 4 जनवरी से सर्वेक्षण शुरू होगा जो 2 महीने चलेगा। फरवरी अंत में नयी रैंकिंग जारी की जायगी। सर्वे में जो दस्तावेज सम्बंधित निकाय बताएँगे उन पर फील्ड में भी वैसा ही काम होना चाहिए। इससे उन शहरो को ज्यादा परेशानी होगी जिन्होंने कागजों पर तो बहुत कुछ दिखाया है लेकिन मौके पर कुछ नहीं है… इस माइनस मार्किंग का असर सीधे 33 प्रतिशत अंको तक होगा…. इंदौर में नयी गाइड लाइन के बिन्दुओ पर काम भी शुरू हो गया है…. अब नंबर वन सिटी का तमगा बरकरार रखने के लिए इंदौर में प्रयास तेजी से शुरू हो गए है।