राजेश शर्मा से पूछताछ में 10 करोड़ की संपत्ति का भी खुलासा नहीं हुआ

Ads

राजेश शर्मा से पूछताछ में 10 करोड़ की संपत्ति का भी खुलासा नहीं हुआ

  •  
  • Publish Date - September 1, 2017 / 05:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

करीब 70 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी कर फरार हुए डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल के संचालक राजेश शर्मा से पूछताछ में 10 करोड़ की संपत्ति का भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस कस्टडी में #rajesh sharma ज्यादातर राज अपने सीने में ही दफन किए हुए है। लिहाजा, उससे पूछताछ के लिए अलग से एक टीम बनाई गई है। डीएसपी क्राइम के नेतृत्व वाली खास टीम ही पूछताछ कर उससे केस से जुड़े राज का पता लगाएगी। बहरहाल, पुलिस ने एक दिन की कस्टडी में जो जानकारी जुटाई है उसके मुताबिक, राजेश शर्मा की नयापारा, भाटापारा और रायपुर के कचना में जमीन समेत मकान का पता चला है जो करीब साढ़े तीन करोड़ का है। इसके अलावा SBI और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में करीब 6 लाख रुपये की फिक्सड डिपॉजिट का पता चला है। पुलिस ने संपत्ति और एफडी के बारे में जानकारी लेने के लिए बैंक और हाउसिंग बोर्ड को पत्र लिखा है। इसके अलावा, 8 बस और करीब 130 मैजिक गाड़ियों के बारे में पता करने के लिए भी तीन फाइनेंस कंपनियों को पत्र लिखा गया है। राजेश शर्मा अब भी यही बता रहा है कि उसकी कोई दूसरी संपत्ति नहीं है। सेजबहार में एक करोड़ की प्रिंटिंग प्रेस मशीन होने की बात जरुर बताई है, जिसे देखने पुलिस जाएगी।