CM Vishnu Deo Sai Appeal | Photo Credit: AI
रायपुर: भीषण गर्मी और तेज धूप के लिए प्रसिद्ध नौतपा (Nautapa 2026) की शुरुआत हो चुकी है। देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। सुबह होते ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं छत्तीसगढ़ भी हीटवेव (Chhattisgarh Heatwave News) की चपेट में है, यहां आए दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से अपील (CM Vishnu Deo Sai Appeal) की है। सीएम साय ने कहा कि पर्याप्त पानी पीते रहें और बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।
Chhattisgarh News सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे समय मैं आप सभी से एक आत्मीय आग्रह करना चाहता हूँ – अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों का भी विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त पानी पीते रहें, बाहर निकलते समय पानी साथ रखें और अनावश्यक रूप से तेज धूप में जाने से बचें। छोटी-सी सावधानी आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रखने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।’
सीएम साय ने आगे कहा कि ‘यदि संभव हो, तो अपने घर, दुकान, कार्यालय या आसपास राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था अवश्य करें। आपकी यह छोटी-सी संवेदना किसी प्यासे व्यक्ति के लिए राहत का कारण बन सकती है। मैं विशेष रूप से आग्रह करता हूँ कि बच्चों, बुज़ुर्गों, श्रमिक साथियों और खुले में काम करने वाले लोगों का ध्यान रखें। यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ती दिखाई दे, तो उसे तुरंत छायादार या ठंडी जगह पर ले जाएँ और पानी, ओआरएस अथवा अन्य तरल पदार्थ उपलब्ध कराएं।’
‘साथ ही अपने घर, आंगन, छत, दुकान या आसपास पशु-पक्षियों के लिए पानी का एक छोटा पात्र अवश्य रखें। इस भीषण गर्मी में आपकी यह छोटी सी पहल किसी जीव के लिए जीवनदायिनी बन सकती है। आइए, सेवा, संवेदना, सजगता और अपनेपन के साथ एक-दूसरे का संबल बनें तथा मानवता के इस दायित्व को मिलकर निभाएँ।’
छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे समय मैं आप सभी से एक आत्मीय आग्रह करना चाहता हूँ – अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों का भी विशेष ध्यान रखें।
पर्याप्त पानी पीते रहें, बाहर निकलते समय पानी साथ रखें और अनावश्यक रूप से…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 27, 2026