अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में शामिल होंगे प्रदेश के रनर

अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में शामिल होंगे प्रदेश के रनर

अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में शामिल होंगे प्रदेश के रनर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: August 18, 2017 3:24 pm IST

 

इस साल लद्दाख में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में छत्तीसगढ़ से राजधानी रायपुर की एक मात्र रन कम्यूनिटी लेट्सरन के 30 सदस्य शामिल होगें…जिसके लिए लेट्सरन के सदस्य रायपुर में बीते 2-3 महीने से प्रैक्टिस कर रहे हैं…ऐसा पहली बार है जब छत्तीसगढ़ प्रदेश से लद्दाख में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में शामिल होने के लिए इतनी संख्या में युवा लद्दाख जा रहे हैं, लेट्स रन के सदस्य इसे प्रदेश के साथ ही अपने लिए भी गौरव का पल बता रहे हैं।

सदस्यों की मानें तो लद्दाख में साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई में होने वाले इस मैराथन के लिए उन्होने एक खास तरह का मास्क भी चुना है जो ऊंचाई में कम ऑक्सीजन होने पर एक्जेस्टेबल वाल्ब के माध्यम से लंग्स को सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए उपयोगी होगें…मैराथन में शामिल होने के लिए लेट्स रन के 30 सदस्यों में महिलाएं भी शामिल होंगी, जिनका मानना है कि स्वस्थ्य काया के लिए इस तरह के आयोजनों में हिस्सा लेना चाहिए।

 


लेखक के बारे में