‘पाताललोक’ के बाद वेब सीरीज ‘रॉकेट ब्वायज’ में नजर आएंगे इश्वाक सिंह, जिम सर्भ निभाएंगे भाभा का किरदार
'पाताललोक' के बाद वेब सीरीज 'रॉकेट ब्वायज' में नजर आएंगे इश्वाक सिंह, जिम सर्भ निभाएंगे भाभा का किरदार
मुंबई, 23 जून (भाषा) ‘ओटीटी’ मंच सोनी लिव की आगामी वेब सीरीज ”रॉकेट ब्वायज” में इश्वाक सिंह और जिम सर्भ नजर आएंगे जो भारतीय परमाणु वैज्ञानिक होमी भाभा और विक्रम साराभाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित इस शो का निर्देशन अभय पन्नू ने किया है। ”नीरजा” और ”पद्मावत” जैसी फिल्मों में काम कर चुके सर्भ इस सीरीज में भाभा का किरदार निभाएंगे।
Read More News: ज्योतिरादित्य सिंधिया कहां जा रहे हैं, किससे मिल रहे हैं? दौरे पर सभी की रहती है नजर
अभिनेता सर्भ ने एक बयान में कहा, ” हम दोनों की साझा पारसी विरासत के मद्देनजर होमी भाभा का किरदार निभाने मेरे लिए बेहद खास है। वह बेहद दिलचस्प और प्रेरणा देने वाले व्यक्ति भी थे। वैज्ञानिक खोज में उनके शानदार योगदान के अलावा वह बेहद खुशदिल इंसान भी थे, ऐसे में भाभा का किरदार निभाना रोमांचक होगा।”
Read More News: Viral Video: आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं को देखकर चढ़ा मंत्रीजी का पारा, कहा- 24 घंटे में काम पर नहीं लौटे तो चली जाएगी नौकरी
वेब सीरीज ”पाताललोक” से चर्चा में आए सिंह वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का किरदार निभाएंगे। उन्होंने कहा, ” हम अक्सर स्वतंत्रता सेनानियों और खिलाड़ियों की जीवनी के बारे में सुना करते हैं लेकिन ‘रॉकेट ब्वायज’ की कहानी देश में विज्ञान के नायकों के जीवन पर आधारित है।”

Facebook


