देपालपुर में तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा

देपालपुर में तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा

देपालपुर में तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: August 29, 2018 7:19 am IST

देपालपुर। मध्यप्रदेश के देपालपुर में आयकर विभाग ने तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की है। आयकर की टीम ने माहेश्वरी एंड कंपनी, बालाजी कलेक्शन और कृषि सेवा केंद्र के साथ सराफा कारोबारी रतनलाल नारायण के घर आयकर के अधिकारियों ने मंगलवार की दोपहर दबिश दी।

पढ़ें- इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना पर करार, इंदौर से मुंबई के बीच 171 किमी कम होगी दूरी

दोपहर 12 बजे से शुरू हुई कार्रवाई बुधवार सुबह आट बजे तक चली। 30 सदस्यीय टीमों ने लगातार 20 घंटे तक दस्तावेज खंगाले । अधिकारियों ने अभी खुलासे का जिक्र नहीं किया है।  उनके मुताबिक कंप्यूटर के साथ दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आपको बतादें इससे पहले भी कारोबारी के घर पर आयकर के छापे पड़ चुके है।

पढ़ें- मुस्कान किरार ने बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान,सिल्वर जीतने पर 75 लाख रूपए सम्मान राशि देगी शिवराज सरकार

आयकर अधिकारी विजय बोरी (संयुक्त आयुक्त) के मुताबिक ”दो टीमों ने सोना-चांदी व्यापारी और कपड़ा व्यवसायी की दस्तावेजों को खंगाला। इनपर धारा 138 के तहत सर्वे की कार्रवाई की गई। जिसके तहत दस्तावेज और स्टोर आदि की जांच की गई है। अभी तक हम देख रहे हैं, इन सब से मिले आंकड़ों का मिलान आई रिटर्न के साथ किया जाएगा”।

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 


लेखक के बारे में