जलौन: जंगल में मिला युवक का कंकाल

Ads

जलौन: जंगल में मिला युवक का कंकाल

  •  
  • Publish Date - January 31, 2021 / 07:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

जालौन (उप्र), 31 जनवरी (भाषा) जिले के डकोर कोतवाली क्षेत्र में एक जंगल से शनिवार को पुलिस ने एक युवक का कंकाल बरामद किया।

टीकर गांव के रामकरन निषाद ने कंकाल पर मिले कपड़ों से उसकी पहचान अपने बेटे आशीष (19) के रूप में की है। उनका बेटा 28 दिसंबर 2020 से लापता था और उसके अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था।

जालौन जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया, ‘ग्रामीणों की सूचना पर जंगल से शनिवार को एक युवक का कंकाल बरामद किया गया और टीकर गांव के रामकरन निषाद ने कंकाल पर पाए गए कपड़ों से उसकी पहचान अपने बेटे आशीष (19) के रूप में की है।’

उन्होंने कहा, ‘अभी हम डीएनए और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। डीएनए रिपोर्ट से ही साबित होगा कि यह कंकाल आशीष का है या किसी और का है।’

एएसपी ने बताया, ‘टीकर गांव से 28 दिसंबर 2020 से आशीष निषाद (19) नामक युवक लापता है। उसके परिजनों ने 31 दिसंबर को कुछ कार सवारों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था, जिसकी अभी जांच चल रही है। जंगल से कंकाल बरामद होने के बाद गांव के कुछ लोगों को आशीष के अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।’

वही, रामकरन निषाद ने बताया कि जंगल से बरामद कंकाल उनके बेटे आशीष का ही है।

उन्होंने दावा किया कि कंकाल पर पाए गए कपड़े घटना के दिन आशीष ने पहन रखे थे।

उन्होंने कहा, ’28 दिसंबर 2020 को कुछ कार सवार आशीष का अपहरण कर ले गए थे। जिसकी प्राथमिकी डकोर कोतवाली में 31 दिसंबर को दर्ज करवाई गई थी।’

भाषा सं आनन्द

मानसी

मानसी