भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के पीछे पीछे चलेगी कांग्रेस की जन जागरण यात्रा

Ads

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के पीछे पीछे चलेगी कांग्रेस की जन जागरण यात्रा

  •  
  • Publish Date - July 18, 2018 / 07:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

 इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के मुकाबले कांग्रेस प्रदेश भर में अब जन जागरण यात्रा निकालने जा रही है. बता दें कि इस यात्रा की शुरुवात उज्जैन जिले के ताराना से होगी। ये यात्रा जन आशीर्वाद के पीछे पीछे चलेगी यानी जिस जगह पर सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचेगी उसके दो दिनों के बाद कांग्रेस की जन जागरण यात्रा पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें –एंबुलेंस चालक की लापरवाही, प्रसव के बाद महिला और नवजात को तेज बारिश के बीच जंगल में छोड़ा

कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि इस दौरान कांग्रेस के नेता भाजपा सरकार के दावों की पोल  खोलेंगे। इस यात्रा का मुख्य  समन्वयक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी को  बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें –भगवान भरोसे भाजपा, कांग्रेस के टोने-टोटके बेअसर करने भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड

इस यात्रा की शुरुआत करने से पहले जीतू पटवारी ने इंदौर में खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना की पटवारी के मुताबिक कांग्रेस लोगों के बीच में पहुंचकर सरकार के दावे की पोल खोलेगी और लोगों को जागृत करेगी यात्रा जिस जिस इलाके में पहुंचेगी.

 

इलाके के स्थानीय कांग्रेस के बड़े नेता यात्रा का मार्गदर्शन करेगें इस यात्रा में हमारा रथ नहीं है। बल्कि संसाधन है जिसके जरिए हम लोगों के बीच पहुंचेगे।

 

वेब डेस्क IBC24