तलवार फ्रांस में शीर्ष 10 में जगह बनाने के करीब

Ads

तलवार फ्रांस में शीर्ष 10 में जगह बनाने के करीब

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 03:32 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 03:32 PM IST

प्लेन्यूफ (फ्रांस), 28 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार ने ब्लॉट प्ले9 टूर्नामेंट के तीसरे दौर में इवन पार 70 का कार्ड खेलने के दौरान तीन बर्डी और तीन बोगी लगाईं जिससे वह शीर्ष 10 में जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं।

वह अब 54 होल में पांच अंडर पर हैं। उन्होंने इससे पहले 68 और 67 के कार्ड खेले।

इस सत्र में डीपी विश्व पीजीटीआई टूर रैंकिंग में सबसे आगे चल रहे तलवार अब संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर हैं और अभी एक दौर और बाकी है।

डीपी विश्व पीजीटीआई टूर में शीर्ष पर रहने वाले खिलाड़ी को अगले सत्र के लिए डीपी विश्व टूर में जगह मिलती है जबकि होटल प्लानर रैंकिंग के शीर्ष 15 खिलाड़ियों को भी मुख्य टूर में जगह मिलती है। इसका मतलब है कि तलवार के पास आगे बढ़ने के दो जरिए हैं।

वह अभी होटल प्लानर रैंकिंग (जिसे रोड टू मालोरका कहा जाता है) में शीर्ष 20 में शामिल हैं।

भाषा नमिता

नमिता