जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया समन्वयक और प्रवक्ता संजीव अग्रवाल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के सेलिब्रिटी मंत्री के ऊपर तीखा हमला करते हुए कहा कि, अभी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए 5 जवानों को अभी तक अंतिम सलामी भी नहीं दी गई है और जहाँ दूसरी तरफ प्रदेश सूखे की मार झेल रहा है, वहीं बड़े दुख की बात है कि छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री भैयालाल रजवाड़े अपना जन्मदिन मनाने में मशगूल हैं और कृषि मंत्री कृषि मेले में व्यस्त हैं वहीं सूबे के मुख्यमंत्री जगदलपुर में मूर्ति के अनावरण में मशगूल हैं। इन लोगों की संवेदना पूरी तरह से मर चुकी है।
ये भी पढ़े – भारतीय समाज में लोकतंत्र ने भरे आस्था और विश्वास के नये रंग- डॉ. रमन सिंह
नक्सली हमले में 5 जवानों की शहादत के बाद प्रदेश में पसरे मातम के बीच छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर, कोरिया से विधायक और सरकार में श्रम और खेल विभाग के मंत्री भैयालाल रजवाड़े अपने समर्थकों के बीच पूरे तामझाम के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मानते रहे।
ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ के बुजुर्गों के लिए खाली समय का साथी होगी बापू की कुटिया
आगे संजीव ने कहा कि, हद तो तब हो गई जब मंत्री जी अपने समर्थकों के द्वारा बैकुंठपुर के घड़ी चौक में आयोजित किए गए तुलादान के कार्यक्रम में भी जा पहुंचे, कार्यक्रम में मंत्री भैयालाल रजवाड़े को तराजू में बैठाकर बाकायदा मिठाइयों से तौला गया जिससे सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।संजीव अग्रवाल ने मंत्री भैयालाल रजवाड़े से मांग की है कि वे तुरंत प्रदेश की जनता से माफी मांगें
वेब टीम IBC24