पीलिया से राजधानी में एक और महिला की मौत

पीलिया से राजधानी में एक और महिला की मौत

पीलिया से राजधानी में एक और महिला की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: April 9, 2018 8:20 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीलिया से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बताया जा रहा है कि मोवा नहर पारा में सोमवार को एक और महिला की पीलिया से मौत हो गई। 35 साल की महिला का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

ये भी पढ़ें- सुकमा में नक्सलियों का खूनी खेल, सरपंच की हत्या

उल्लेखनीय है कि रायपुर में पिछले कई दिनों से आधा दर्जन इलाके में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। अकेले मोवा में 120 से ज्यादा लोग पीलिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं। अब तक तीन महिलाओं की पीलिया से मौत हो चुकी है। लगातार मौत के बाद भी शहर में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत मिल रही है। जबकि पीलिया फैलने के पीछे गंदे पानी को ही मुख्य कारण माना जा रहा है। पीलिया से निपटने के लिए वार्डों में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। कांशीराम नगर में सफाई और पाइप लाइन को दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए गए थे।  इसके अलावा सरकारी नलों में गंदे पानी की सप्लाई रोकने के लिए सुबह एक घंटे बिजली कटौती का फैसला लिया गया है। प्रशासन की दलील है कि इससे पंप के जरिए पानी खींचने से गंदगी भी आ जाती है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में