जिन जवानों का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध, वही जवान ग्रामीणों के लिए बन रहे जीवन रक्षक

जिन जवानों का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध, वही जवान ग्रामीणों के लिए बन रहे जीवन रक्षक

जिन जवानों का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध, वही जवान ग्रामीणों के लिए बन रहे जीवन रक्षक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 23, 2019 2:48 pm IST

दंतेवाड़ा। जिस गांव में ग्रामीण सुरक्षाबलों का विरोध कर रहे हैं, उसी गांव के ग्रामीणों के यही जवान जीवन देने वाले बन रहे हैंं। एक ऐसे ही मामले में जवानों ने एक ग्रामीण की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें — 6 साल की बच्ची के साथ टीचर ने बाथरूम में किया दुष्कर्म, मचे हड़कंप …

दंतेवाडा के पोटाली गांव में खेतों में धान की फसल काटते वक्त ग्रामीण को एक जहरीले सांप ने डस लिया था। इस बात की जानकारी लगने के बाद आसपास ड्यूटी कर रहे डीआरजी जवान तत्काल उस खेत में पहुंचे और पीड़ित को खेतों से बाहर निकाला। इसके बाद जवानों ने उसे अपनी बाईक में बिठाकर कैंप लाए और उसे वहां प्राथमिक उपचार दिया।

यह भी पढ़ें — मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम, 24 नवम्बर को इस शहर में आयोजित है क…

इतना ही नहीं जवानों ने इसके बाद खुद ही एंबुलेंस को काल किया और जैसे ही एंबुलेंस पहुंची जवानों ने उसे एंबुलेंस में बिठाकर जिला अस्पताल रवाना किया। बता दें कि पोटाली वहीं गांव है जहां सैकडों की संख्या में ग्रामीण पुलिस कैंप का लगातार विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें — घर में बैठने वाली महिला पार्षदों व महिला कार्यकर्ताओं को नही मिलेगी…

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/O1HdPGaAn4A” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com