बुलन्दशहर, चार मार्च (भाषा) राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने तीन नये कृषि कानूनों पर केन्द्र सरकार का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को किसानों से लामबंद होने का आह्वाहन किया और दावा कि इन कानूनों से छोटे किसान भी बरबाद हो जायेंगे।
उन्होंने बुलन्दशहर के जहांगीराबाद में रालोद द्वारा आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘अब हक मांगने पर किसानों पर लाठियां बरसायी जाती है।’’
उन्होंने नये कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया। और कहा कि हक मांगने वाले किसानों को ‘‘आन्दोलन-जीवी’’ बताया जाता है।
चौधरी ने किसानों से आह्वाहन किया कि वे जातिवाद से उठकर एकजुट हो, तभी तरक्की का मार्ग निकलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र में अड़ियल सरकार बैठी हुई है जो किसानों की दुःख दर्द की बात नहीं सुनती है।’’
भाषा सं. माधव
माधव
माधव