शिवराज के टाइगर जिंदा है और ईंट से ईंट बजा दूंगा जैसे बयानों पर जीतू पटवारी ने ली चुटकी,कहा-योग और ध्यान लगाने की जरुरत

Ads

शिवराज के टाइगर जिंदा है और ईंट से ईंट बजा दूंगा जैसे बयानों पर जीतू पटवारी ने ली चुटकी,कहा-योग और ध्यान लगाने की जरुरत

  •  
  • Publish Date - February 2, 2019 / 10:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासी नेताओं के बीच जुबानी लड़ाई का दौर बदस्तूर जारी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बयानों को लेकर योग और ध्यान करने की नसीहत दी है। शिवराज के टाइगर जिन्दा है और ईंट से ईंट बजा दूंगा जैसे बयानों पर पलटवार करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि- शिवराज सिंह में नकारात्मक्ता ज्यादा है।

इसलिए वो ऐसे बयान देकर मध्यप्रदेश और खुद की मर्यादा गिरा रहे हैं। ऐसे बयान गली मौहल्ले के कार्यकर्ता देते हैं। जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नसीहत देते हुए ये भी कहा कि उन्हें ध्यान और योग करने की ज़रुरत है।