आठ सिविल जजों का तबादला,चेतना ठाकुर दुर्ग से रायपुर, दीप सुचिता तिर्की का पखांजूर ट्रांसफर

Ads

आठ सिविल जजों का तबादला,चेतना ठाकुर दुर्ग से रायपुर, दीप सुचिता तिर्की का पखांजूर ट्रांसफर

  •  
  • Publish Date - December 7, 2018 / 06:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने अधीनस्थ न्यायिक सेवा के अंतर्गत पदस्थ आठ सिविल जजों का तबादला किया है इसके साथ ही तीन सिविल जजों का बतौर क्लास वन जज के पदों पर पदोन्नत कर तबादला किया गया है। हाईकोर्ट बिलासपुर के चीफ जस्टिस के निर्देषानुसार जजों के संबंध में आदेश जारी किया है।
ये भी पढ़ें –कांग्रेस ने तैयार की भितरघातियों की सूची, कार्रवाई करने में फूले हाथ-पांव

जिसमें पखांजूर के सिविल जज क्लास टू को तखतपुर, कु चेतना ठाकुर को दुर्ग से रायपुर, आनंद कुमार सिंह को कोंडागांव से मरवाही, कु दीप सुचिता तिर्की को तखतपुर से पखांजूर, उमेश कुमार भागवतकर को बिलासपुर से केशकाल, कामिनी जायसवाल को पिथौरा से महासमुंद, कु नीलम बंसोड़ को जशपुर से बिलासपुर स्थानांतरित किया है। वहीं सीनियर सिविल जज भूपेन्द्र कुमार वासनीकर को चिरमिरी से दुर्ग स्थानांतरित किया है। वहीं तीन सिविल जजों के बतौर सीनियर सिविल जजों को बतौर सिविल जज क्लास वन पदोन्नत किया है जिसमें मरवाही में पदस्थ एकता अग्रवाल को चिरमिरी, केशकाल में पदस्थ पवन कुमार अग्रवाल को रायपुर सिविल जज क्लास वन और पिथैरा मे पदस्थ पंकज दीक्षित को गुंडरदेही के सिविल जज क्लास वन मे पदोन्नत करते हुये पदस्थापना आदेश जारी किया किया है।