भोपाल गैंगरेप के चारों दोषियों को उम्रकैद,मात्र 36 दिन में फैसला

Ads

भोपाल गैंगरेप के चारों दोषियों को उम्रकैद,मात्र 36 दिन में फैसला

  •  
  • Publish Date - December 22, 2017 / 12:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

भोपाल में UPSC की छात्रा से गैंगरेप मामले पर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चारों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है.  17 नवंबर को कोर्ट में चालान पेश होने के बाद 36 वें दिन मामले में फैसला सुनाया गया.

भोपाल गैंगरेप पीड़िता की जुबानी वहशियत की कहानी

आपको बता दें 31 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन जा रही UPSC की छात्रा को रेलवे ट्रैक पर आरोपियों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया था. शराब के नशे में धुत आरोपी रेलवे ट्रैक से गुजर रही छात्रा को पकड़कर नीचे पुल में ले गए जहां बारी-बारी से छात्रा की अस्मत लूट ली थी. 

भोपाल गैंगरेप में कब क्या हुआ ? जाने पूरी वारदात

हाईकोर्ट ने इस मामले को स्वत: संज्ञान लिया था. जीआरपी ने 17 नवंबर को कोर्ट में चालान पेश किया था. फास्ट ट्रैक कोर्ट के इस फैसले को मध्यप्रदेश का सबसे तेज आने वाला फैसला माना जा रहा है.

गोवा महिलाओं के लिए सबसे सेफ

 

 

वेब डेस्क, IBC24