कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- TMC के 41 विधायक हमारे संपर्क में, शराब से हुए मौत मामले में कही ये बात

Ads

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- TMC के 41 विधायक हमारे संपर्क में, शराब से हुए मौत मामले में कही ये बात

  •  
  • Publish Date - January 14, 2021 / 07:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

इंदौर। बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 41 विधायक हमारे संपर्क में हैं। जिनकी छवि अच्छी होगी बीजेपी में शामिल कर सकते हैं।

Read More News:  नाबालिग को एक लाख में उसके जीजा ने बेचा, 6 महीने पहले अगवा की गई लड़की राजस्थान के धौलपुर 

इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश से माफिया राज खत्म करने के लिए सीएम ने अच्छा काम किया है। इस दौरान मुरैना में शराब से मौत को लेकर कहा कि लाॅकडाउन के दौरान लोगों ने नकली शराब बनाना सीख लिया जिसकी वहज से आज मौत हुई है।

Read More News: सुप्रीम कोर्ट का राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश, 31 जनवरी तक आंगनबाड़ी सेवाएं शुरू करने का लें फैसला 

कृषि कानूनों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर विजयवर्गीय ने कहा कि प्रजातंत्र में पीएम मोदी का विरोध हो सकता है। लेकिन देश का विरोधा नहीं होना चाहिए। इस दौरान प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने उड़ाई पतंग और गिल्ली डंडा खेला।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज 10 मरीजों की मौत, 671 नए कोरोना मरीज मिले, 650 मरीज हुए स्वस्थ