शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने मां को जिंदा जलाया

शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने मां को जिंदा जलाया

शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने मां को जिंदा जलाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: September 26, 2017 12:03 pm IST

डबरा सिटी थाना क्षेत्र में दीदार कॉलोनी में रहने वाली ललिता गोड़ को उसी के 25 बर्षीय बेटे कैलाश उर्फ भटा ने उस समय आग के हवाले कर दिया जब उसने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे जब मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो नशे में धुत कैलाश ने मां के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी जिसके बाद ललिता की पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे जिन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां को डबरा सिविल अस्पताल भिजवाया जहां ललिता को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड के लिए रेफर किया वहीं अपराधी कमलेश को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई।

शराब खरीदने लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य

पूछताछ में पता चला कि वह कचरा बीनने का काम करता है और कचरा बीन कर उसे बेचने से जो पैसे मिलते है उससे अपने नशे के लिए शराब पी लेता है और अपनी जीविका चलाता है। 24 घंटा शराब के नशें में रहेने वाले आरोपी ने जब मां से शराब के लिए पैसे मांगे तो मां के मना करने पर वह भड़क गया और नशे में धुत कैलाश ने मां के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी जिससे ललिता 70 जल गई।

 


लेखक के बारे में